Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौरः सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

बिजनौरः सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत, तीसरा गंभीर

By Rajni 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के नांगल इलाके में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

हादसा उस वक्त हुआ जब तीन दोस्त खाना खाकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो दोस्तों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

तीनों दोस्त रात में खाना खाकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर 

युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। लईक (26), गुलफाम (25) और नौशाद (25) रात में खाना खाने ढाबे पर गए थे। खाना खाकर रात करीब 12 बजे तीनों दोस्त एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक खानपुर मोड़ के पास पहुंची, तभी सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से जा घुसी।

हादसे में लईक और गुलफाम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौशाद की हालत गंभीर है। दोनों मृतक टाइल्स लगाने का काम करते थे। जबकि नौशाद फर्नीचर का काम करता था। एक साथ दो दोस्तों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई
Advertisement