Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कुशीनगरः गंडक नहर में दो बच्चियां कूदीं, हड़कंप

कुशीनगरः गंडक नहर में दो बच्चियां कूदीं, हड़कंप

By Rakesh 

Updated Date

कुशीनगर। यूपी के कुशीनगर जिले में मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में दो नाबालिग बच्चियों के कूदने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों को नहर पुल पर लड़कियों के कपड़े व दो जोड़ी चप्पल मिले। कपड़े और चप्पल मिलने के आधार पर ही लड़कियों के नहर में कूदने का कयास लगाया जा रहा है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

अभी तक बच्चियों के बारे में पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस बच्चियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है। दोनों बच्चियां सेवरही थानाक्षेत्र के गांव भगवानपुर टोला रकबा दुलमापट्टी की निवासी हैं। घटना बनरहा मोड़ पर मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर बने पुल पर हुई।

Advertisement