Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में सरेआम दो युवतियों को मारी गोली, मौत, हमलावर गिरफ्तार

दिल्ली में सरेआम दो युवतियों को मारी गोली, मौत, हमलावर गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के आरकेपुरम इलाके के अंबेडकर बस्ती में रविवार को दो युवतियों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद  इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- शराब की दुकान में धारदार हमला — सेल्समैन पर चाकू और हॉकी स्टिक से जानलेवा वार

घटना के पीछे पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। हमलावरों का युवतियों के भाई के साथ पैसे का विवाद चल रहा था। हमलावर युवतियों के भाई से पैसा लेने आए थे। लेकिन युवक के न मिलने पर हमलावरों का उसकी दोनों बहनों से विवाद हो गया।

इसी दौरान हमलावरों ने दोनों बहनों पर गोली चला दी। वारदात के बाद हमलावर भाग गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायल बहनों को अस्पताल पहंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। उधर,पुलिस ने हत्या के आरोप में अर्जुन और माइकल नाम के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीएम केजरीवाल ने जताया दुख

उन्होंने ट्विट कर कहा कि महिलाओं के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। दिल्ली के लोग अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: बड़े दांव और दिलचस्प मुकाबले

जिन लोगों को दिल्ली की क़ानून व्यवस्था संभालनी है, वो क़ानून व्यवस्था ठीक करने के बजाए पूरी दिल्ली सरकार पर क़ब्ज़ा करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। आज अगर दिल्ली की क़ानून व्यवस्था LG की बजाय ‘आप’  सरकार के अधीन होती तो दिल्ली सबसे सुरक्षित होती।

Advertisement