Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जालौन में सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए

जालौन में सिपाही की हत्या करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में मारे गए

By Rajni 

Updated Date

जालौन। यूपी के जालौन जिले में पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ में दो बदमाशों को मार गिराया। दोनों बदमाश पिछले बुधवार को हुई सिपाही की हत्या में शामिल थे। घटना के बाद कानपुर STF के साथ पुलिस की 6 टीमें अपराधियों की तलाश में जुटी थीं।

पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या

मुठभेड़ के दौरान जवाबी फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ रविवार को उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में हुई।

उरई कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया में हुई मुठभेड़

एसपी ईराज राजा ने कहा कि सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश फैक्ट्री एरिया में छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने बदमाशों को चारों तरफ से घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलानी शुरू कर दी। इसके जवाव में पुलिस ने भी फायरिंग की,जिसमें दो बदमाश ढेर हो गए।

मालूम हो कि 9 व 10 मई की रात को तकरीबन दो बजे झांसी-कानपुर नेशनल मार्ग पर हाईवे चौकी क्षेत्र में सिपाही भेदजीत सिंह ने बाइक सवार दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उन्हें टोक दिया। दोनों अपराधी जब भागने लगे तो सिपाही ने पीछा किया था। इस दौरान दोनों बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कल्लू और रमेश दोनों ही उरई के निवासी हैं और उस रात इन दोनों ने ही सिपाही भेदजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। मुठभेढ़ में मारे गए दोनों आपराधिक किस्म के व्यक्ति हैं। इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Advertisement