Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. छत्तीसगढ़ः 5 लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी

छत्तीसगढ़ः 5 लाख के दो इनामी नक्सली गिरफ्तार, सर्चिंग के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी

By Rakesh 

Updated Date

कांकेर। कांकेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कांकेर पुलिस ने 5- 5 लाख के दो इनामी नक्सली कमांडर को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा बलों ने नक्सली कमांडर विनोद अवलम और डिप्टी कमांडर आसू कोरसा को सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः हनी ट्रैपिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख उगाही

जिला मुख्यलाय के नजदीक मुजालगोंदी गांव से दोनों नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई है। नक्सलियों के पास से 12 बोर की बंदूक, पिस्टल समेत राउंड भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार नक्सली नगर सैनिक और आर्मी जवान की हत्या में भी शामिल थे। यह जानकारी एसपी दिव्यांग पटेल ने दी।

Advertisement