Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महराजगंजः पोखरे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

महराजगंजः पोखरे में डूबने से दो सगी बहनों की मौत

By Rakesh 

Updated Date

महराजगंजयूपी के महाराजगंज जिले में पोखरे में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों सगी बहनें थीं। एक घंटे बाद पोखरे में उतराया मिला दोनों के शव।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

एक दूसरे को बचाने में दोनों की जान चली गई। शौच के लिए गई दो सगी बहनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना महराजगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम रुधौली भाव चक की है।

Advertisement