Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगराः छप्पर के नीचे सो रही दो सगी बहनें जिंदा जलीं, मौत

आगराः छप्पर के नीचे सो रही दो सगी बहनें जिंदा जलीं, मौत

By Rajni 

Updated Date

आगरा। उत्तरप्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर आग लगने से दो सगी बहनों की जलकर मौत हो गई। जबकि एक बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बसई जगनेर थाना क्षेत्र के करहकी गांव की है।

पढ़ें :- पीलीभीत में आग से हजारों का सामान जलकर राख, तेज हवा से आठ किलोमीटर के दायरे में फैली आग  

हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी वीरेंद्र ने घर की छत पर छप्पर लगवाया था। उनकी तीन बेटियां कनक (3 वर्ष), वीनेश (5 वर्ष), एक और बहन छप्पर के नीचे सो रहीं थीं। इस दौरान बिजली के तार से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। जिससे छप्पर जलने लगा।

जलता हुआ छप्पर बच्चियों के ऊपर गिर गया। आग की लपटें देखकर परिजन व घर के लोग पहुंचे। जब तक आग पर काबू पाकर बच्चियों को बाहर निकाला जाता, तब तक कनक और वीनेश की जलकर मौत हो गई। जबकि तीसरी बहन की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement