Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः श्रावस्ती में दो पक्षों में मारपीट, गोलीबारी में ग्राम प्रधान के भाई की मौत

यूपीः श्रावस्ती में दो पक्षों में मारपीट, गोलीबारी में ग्राम प्रधान के भाई की मौत

By Rakesh 

Updated Date

श्रावस्ती। यूपी के श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के जयचन्दपुर कटघरा गांव में ग्राम प्रधान के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही है।

पढ़ें :- बहराइच में संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत, हत्या का आरोप

जयचन्दपुर कटघरा गांव में शिव कुमार शुक्ल ग्राम प्रधान थे। पंचायत चुनाव में उनके नजदीकी रिश्तेदार अरविंद तिवारी ने उन्हें हरा दिया और प्रधान बने। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट और गोलीबारी हो गई। जिसमें पांच व्यक्ति घायल हो गए। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

गोली लगने से घायल ग्राम प्रधान के भाई संजय तिवारी (30) की अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि जयचन्दपुर कटघरा गांव में गुरुवार की शाम दो गुटों के बीच चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई। फिर एक गुट ने गोलीबारी की। जिससे संजय तिवारी, सुखदेव तिवारी, विमला देवी, राजन और अभिषेक तिवारी घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान संजय तिवारी की मृत्यु हो गई।

Advertisement