Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज: यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रयागराज: यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

By Rajni 

Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।

पढ़ें :- हाथरस कांडः भगदड़ में कासगंज के नौ लोगों की भी मौत, परिजनों में कोहराम

मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बलुआघाट पर स्नान करने गए दो किशोर यमुना नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए। जिन्हें गोताखोरों ने बाहर निकाला। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अतरसुइया थाना क्षेत्र के गोलपार्क के रहने वाले सुमित (15)  और प्रवीण (17) रविवार शाम बलुआघाट पहुंचे और नहाने के लिए यमुना में उतर गए। नहाते समय अचानक सुमित का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा।

उसे बचाने के लिए प्रवीण भी गहरे पानी में उतर गया और वह भी डूब गया। लोगों ने पुलिस को सूचित किया। गोताखोरों ने देर शाम दोनों को बाहर निकाला। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- ट्राला से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, दो की जलकर मौत
Advertisement