मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

ट्राला से टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, दो की जलकर मौत

HO BUREAU

यूपी के कानपुर जिले के के बिधनू क्षेत्र में रविवार तड़के ट्राला और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर हुआ है।

road accident
road accident
शेयर करें

कानपुर। यूपी के कानपुर जिले के के बिधनू क्षेत्र में रविवार तड़के ट्राला और पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा कानपुर-सागर हाईवे पर शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर हुआ है।

हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई, जिससे पिकअप सवार दो की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। घाटमपुर से कानपुर की तरफ आ रही पिकअप की शंभुआ रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर सामने से आ रहे ट्राला से आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।

शेयर करें