Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः प्रदेश के अस्पतालों में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीनें, मरीजों को मिलेगी राहत

यूपीः प्रदेश के अस्पतालों में लगेंगी अल्ट्रासाउंड मशीनें, मरीजों को मिलेगी राहत

By Rajni 

Updated Date

लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 शैया अस्पताल (छिबरामऊ) कन्नौज, कैंट बोर्ड अस्पताल (लखनऊ), मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली, अलीगढ़, अमरोहा, छिछोली (औरैया), बागपत, बलरामपुर, बांदा, चकिया (चंदौली), चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर जिला अस्पताल में पोर्टेबिल अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में जल्द ही अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी।

पढ़ें :- दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में भीषण आग, 7 नवजात की मौत, पांच गंभीर

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दो माह के अंदर इन सभी मशीनों को स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें जांच के लिए निजी सेंटरों पर नहीं जाना पड़ेगा।

साथ ही पैसे और समय की भी बचत होगी। इसी तरह सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कन्नौज., कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कैंट अस्पताल (लखनऊ), महोबा, मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर और शामली के जिला अस्पतालों में पोर्टेबिल डिजीटल रेडियोग्राफी मशीनों को स्थापित किया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं, जांच सहित अन्य सभी तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। सभी अस्पतालों में मशीनें दो माह के अंदर संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

पढ़ें :- चिकित्सकों की संवेदनहीनताः मैनपुरी में अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्ची को दिया जन्म
Advertisement