मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

चिकित्सकों की संवेदनहीनताः मैनपुरी में अस्पताल के बाहर सड़क पर बच्ची को दिया जन्म

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खून की कमी बताकर प्रसूता को 100 शैय्या अस्पताल से बाहर कर दिया गया। अस्पताल के बाहर सड़क पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल का स्टॉफ महिला के पास मुकदर्शक बन खड़ा रहा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। खून की कमी बताकर प्रसूता को 100 शैय्या अस्पताल से बाहर कर दिया गया। अस्पताल के बाहर सड़क पर ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल का स्टॉफ महिला के पास मुकदर्शक बन खड़ा रहा। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का पूरा वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

चिकित्सकों ने खून की कमी बताकर महिला को एटा ले जाने की बात कही थी। अस्पताल के बाहर निकलते ही सड़क पर महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। सड़क पर महिला द्वारा बच्ची को जन्म देने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।

शेयर करें