मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

Mainpuri : गणेश पंडाल पर गाना बजाने को लेकर विवाद, जमकर हुई मारपीट

up bureau

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के आगरा रोड पर गणेश पंडाल पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई है। घटना में महिलाओं और युवतियों सहित कई लोग घायल हुए हैं,

Mainpuri : गणेश पंडाल पर गाना बजाने को लेकर विवाद, जमकर हुई मारपीट
शेयर करें

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के आगरा रोड पर गणेश पंडाल पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई है। घटना में महिलाओं और युवतियों सहित कई लोग घायल हुए हैं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने 5 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया है। घटना की बजह विशेष जाति द्वारा जाति विशेष के गाने चलाना बताया जा रहा है।

मैनपुरी के आगरा रोड स्थित शांति नगर में कुछ लोगों द्वारा चंदा एकत्र कर गणेश भगवान का पंडाल बनाकर भजन पूजन कराया जा रहा था। कल बीती रात जब इस पंडाल पर डीजे पर भजन कीर्तन चल रहा था तभी कुछ जाति विशेष के लोग वहां पहुंचे और भजन कीर्तन बंद कर अपनी जाति विशेष गाना चलवाने की जिद करने लगे। जिस पर धार्मिक आयोजन कर्ताओ द्वारा मना करने पर विवाद होने लगा विवाद धीरे-धीरे मारपीट पर तब्दील हो गया। मारपीट करने वाले लोगों ने धार्मिक आयोजन पर मौजूद महिलाओं व लड़कियों को भी नहीं बक्शा और जमकर मारपीट करने लगे तभी वहां मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो कि अब जमकर वायरल हो रहा है मारपीट की घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। आयोजक में से सुरेश चंद ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट करने वाले लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शेयर करें