मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

पुत्री का आरोपः इलाज में लापरवाही से चली गई पिता की जान, रिटायर्ड IAS अधिकारी वीरेंद्र सिंह दिल के थे मरीज, आक्रोशित परिजनों ने डाक्टर और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

HO BUREAU

इलाज में लापरवाही से रिटायर्ड IAS अधिकारी वीरेंद्र सिंह की मौत का आरोप पुत्री निशी सिंह ने लगाया है। निशी सिंह ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर लाखों रुपए वसूले जाने के बाद भी डॉक्टर ने उनके पिता के इलाज में लापरवाही बरती। उधर, बुधवार को रिटायर्ड IAS की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने साउथ-ईस्ट दिल्ली के मशहूर अस्पताल के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

family members demonstrated against the doctor and hospital management
family members demonstrated against the doctor and hospital management
शेयर करें

नई दिल्ली। इलाज में लापरवाही से रिटायर्ड IAS अधिकारी वीरेंद्र सिंह की मौत का आरोप पुत्री निशी सिंह ने लगाया है। निशी सिंह ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर लाखों रुपए वसूले जाने के बाद भी डॉक्टर ने उनके पिता के इलाज में लापरवाही बरती। उधर, बुधवार को रिटायर्ड IAS की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद परिजनों ने साउथ-ईस्ट दिल्ली के मशहूर अस्पताल के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

इस दौरान सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचे परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और कार्डियोलॉजिस्ट के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि रिटायर्ड IAS Virender Singh दिल की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें साउथ-ईस्ट दिल्ली के नामी अस्पताल में दाखिला कराया गया था, जहां तकरीबन 15 दिन तक वह एडमिट रहे।

ओपन हार्ट सर्जरी के नाम पर  20 लाख रुपए लेने का आरोप

इस दौरान अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट ने ओपन हार्ट सर्जरी की। इसके बाद मरीज की स्थिति गंभीर हो गई और उनकी मौत हो गई। जबकि ओपन हार्ट सर्जरी करना उनके लिए सही नहीं था। इसके बावजूद डॉक्टर ने अस्पताल का बिल बढ़ाने के चक्कर में उनका ओपन हॉट सर्जरी कर दिया। इस अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी के नाम पर हमसे 20 लाख रुपए इलाज के लिए गए थे।

शेयर करें