मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Health careःESIC ने पिछले दो महीनों में 1221 डॉक्टरों की भर्ती की

HO BUREAU

बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ईएसआईसी ने पिछले दो महीनों में विभिन्न चिकित्सा संवर्गों में 1221 डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी है। 860 जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ), 330 सहायक प्रोफेसर और 31 विशेषज्ञों की भर्ती की गई है।

doctor
doctor
शेयर करें

नई दिल्ली। बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ईएसआईसी ने पिछले दो महीनों में विभिन्न चिकित्सा संवर्गों में 1221 डॉक्टरों की भर्ती को मंजूरी दी है। 860 जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ), 330 सहायक प्रोफेसर और 31 विशेषज्ञों की भर्ती की गई है।

इसके अलावा, नर्सिंग कैडर में 1930 रिक्तियों को भरने के लिए यूपीएससी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई है और भर्ती प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी।ईएसआईसी ने 20 जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और 57 जूनियर इंजीनियर (सिविल) की भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली है।

यूपीएससी की सिफारिश पर नियुक्ति पत्र इसी महीने जारी कर दिए गए हैं।कर्मचारी राज्य बीमा योजना श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 में सन्निहित सामाजिक बीमा का एक एकीकृत उपाय है। यह ईएसआई अस्पतालों और औषधालयों के अपने विशाल नेटवर्क के माध्यम से बीमित व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को नकद लाभ और चिकित्सा सुविधाओं सहित सामाजिक सुरक्षा लाभों का पूरा गुलदस्ता प्रदान करता है।

0000

शेयर करें