मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

नेक कार्यः रक्तदान से बचाई जा सकती है लोगों की जानः डॉक्टर रत्ना चोपड़ा, हिंदू राव अस्पताल के ब्लड डोनेशन कैंप में बढ़-कर कर लिया भाग

HO BUREAU

दिल्ली दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में 14 जून को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित कैंप में कई लोगों ने रक्त दान किया। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम के सर्जरी विभाग की डॉक्टर रत्ना चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्त की कमी से कई लोगों की असमय ही मौत हो जाती है। रक्तदान एक महान कार्य है।

hindu rao hospital
hindu rao hospital
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली दिल्ली नगर निगम के सबसे बड़े अस्पताल हिंदू राव में 14 जून को ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित कैंप में कई लोगों ने रक्त दान किया। इस मौके पर दिल्ली नगर निगम के सर्जरी विभाग की डॉक्टर रत्ना चोपड़ा ने कहा कि रक्तदान से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। रक्त की कमी से कई लोगों की असमय ही मौत हो जाती है। रक्तदान एक महान कार्य है।

ब्लड की कमी पूरा करने को जगह-जगह कैंप लगाता है अस्पताल

इस कार्य में लोगों को बढ़चढ कर आगे आना चाहिए। कहा कि हिंदू अस्पताल समय-समय पर ब्लड की कमी को पूरा करने के लिए जगह-जगह ब्लड डोनेशन कैंप लगाता रहता है। जिससे लोगों का जीवन बचाया जा सके।

कैंप में एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट रेनू पाठक, ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉक्टर सोमपाल और डॉक्टर नम्रता, डॉ. गरिमा, डॉक्टर ज़ुबैर अहमद, नर्सिंग ऑफिसर विमला छेत्री, टेक्नीशियन नवीन तनेजा, सत्येंद्र श्रीपांडे और लोकेश कुमार आदि का सराहनीय योगदान था। ऑर्गेनाइजर दिल्ली स्टेट चैप्टर एएसआई हिंदू राव हॉस्पिटल द्वारा संचालित किया गया। कैंप में लोगों ने बढ़-कर कर भाग लिया।

शेयर करें