मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

सनसनीः मैनपुरी में विवाद के बाद पति-पत्नी फंदे पर लटके, मौत

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले में संदिग्ध हालात में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि पति-पत्नी का आए दिन आपस में विवाद होता था। रोज की तरह आज भी विवाद होने पर पहले पत्नी ने फांसी लगाई। पति ने इसकी सूचना ससुराल में दी।

victim
victim
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में संदिग्ध हालात में पति-पत्नी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि पति-पत्नी का आए दिन आपस में विवाद होता था। रोज की तरह आज भी विवाद होने पर पहले पत्नी ने फांसी लगाई। पति ने इसकी सूचना ससुराल में दी।

इसके बाद पति ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी की मौत से कस्बे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। घटना बेवर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के पास हुई।

शेयर करें