मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में पत्नी ने दी मेरठ कांड की धमकी, पति ने सुरक्षा की लगाई गुहार

up bureau

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मेरठ कांड जैसी धमकी देकर जान से मारने की धमकी दी है।

मैनपुरी में पत्नी ने दी मेरठ कांड की धमकी, पति ने सुरक्षा की लगाई गुहार
मैनपुरी में पत्नी ने दी मेरठ कांड की धमकी, पति ने सुरक्षा की लगाई गुहार
शेयर करें

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मेरठ कांड जैसी धमकी देकर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित अवनीश कुमार, निवासी गांव अहिरवा, भोगांव थाना क्षेत्र, ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पूजा और उसका प्रेमी उसे टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भरने की धमकी दे चुके हैं।

अवनीश दिल्ली में ड्राइवर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसकी शादी बेवर थाना क्षेत्र के गांव बाहरामऊ निवासी पूजा से हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। पति का आरोप है कि पत्नी के किसी और से अवैध संबंध हैं और इसमें ससुराल पक्ष का भी साथ है। इतना ही नहीं, पत्नी एक बार आत्महत्या का ड्रामा कर उसे फंसाने की कोशिश कर चुकी है, जिसका वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड है।

5 अप्रैल 2025 को पत्नी और उसके प्रेमी ने फोन कर धमकी दी कि “तेरा भी मेरठ जैसा कांड होगा, तुझे भी ड्रम में भर देंगे।” जब वह शिकायत लेकर भोगांव थाना पहुंचा, तो थाना प्रभारी ने अनसुना कर थाने से भगा दिया।

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि उसकी पत्नी, प्रेमी और ससुराल पक्ष से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। उसने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें