मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में नदी में डूबने से महिला की मौत

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले में भैंस चराने गई महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना किशनी थाना क्षेत्र की है। 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी की अरेन्द नदी में डूबने से मौत हो गई। पूरी रात परिवार के लोग महिला की तलाश करते रहे।

drowning in river
drowning in river
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में भैंस चराने गई महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना किशनी थाना क्षेत्र की है। 50 वर्षीय महिला सावित्री देवी की अरेन्द नदी में डूबने से मौत हो गई। पूरी रात परिवार के लोग महिला की तलाश करते रहे।

सुबह महिला का शव नदी में उतराया हुआ मिला। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। बारिश होने के चलते नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके चलते घटना हुई है। महिला जानवरों को पानी पिलाने के लिए नदी के पास गई थी, इस दौरान पैर फिसलने से नदी में डूब गई।

शेयर करें