मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
राजनाथ सिंह का दावा: उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार राहुल गांधी को भारत की तरक्की से होती है तकलीफ! नितिन नवीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला मिशन 2027: दलित वोट बैंक पर BJP का बड़ा फोकस, SC मोर्चा के 6 जिलाध्यक्ष नियुक्त यूपी चुनाव से पहले कथाओं के मंच पर सियासी शक्ति प्रदर्शन! राजा भैया, बृजभूषण से अखिलेश यादव तक सक्रिय हरियाणा में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 94 करोड़ की संपत्ति सीज झारखंड के किसानों को बड़ी सौगात ! धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे ‘जय श्रीराम’ के बाद ‘राधे-राधे’ पर भी घबराई सपा? अखिलेश पर केशव मौर्य का बड़ा हमला मुलायम सिंह ने मोदी के दोबारा PM बनने की कामना क्यों की थी? ब्रजेश पाठक ने बताई बड़ी वजह
उत्तर प्रदेश

गृह कलह के चलते नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Desk

हमीरपुर जिले में गृह कलह के चलते नवविवाहिता ने ससुराल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हमीरपुर जिले के मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव की है। रविवार रात लगभग 3 बजे नवविवाहिता ने अपने ससुराल में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।

victim
victim
शेयर करें

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में गृह कलह के चलते नवविवाहिता ने ससुराल में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना हमीरपुर जिले के मुस्करा थानाक्षेत्र के हुसैना गांव की है। रविवार रात लगभग 3 बजे नवविवाहिता ने अपने ससुराल में ही गले में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। जानकारी के अनुसार घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी पर मृतका के परिजन भी हुसैना गांव पहुंच गए। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि लगभग डेढ़ साल पहले उन्होंने अपनी बेटी विनीता की शादी हुसैना गांव के दिनेश पुत्र रामगोपाल प्रजापति के साथ की थी।

शादी के कुछ समय बाद से ससुराल पक्ष उनकी बेटी के साथ दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगे थे। जिस संबंध में कुछ समय पहले पंचायत भी हुई थी। मृतका लगभग 5 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी। ससुराल आते ही ससुराली जनों की मारपीट के चलते नवविवाहिता ने बीती रात लगभग 3 बजे घर में ही  गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

शेयर करें