मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

झांसी में गृहक्लेश ने ले ली तीन की जानः 4 वर्षीय बेटे और पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी पर लटका

HO BUREAU

यूपी के झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले। मृतकों में पति, पत्नी और उनका बेटा है। घटना का कारण आपसी कलह बताया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट बाहर पठौरिया निवासी नीलेश का पत्नी प्रियंका से आए दिन विवाद होता था।

hanging
hanging
शेयर करें

झांसी। यूपी के झांसी जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले। मृतकों में पति, पत्नी और उनका बेटा है। घटना का कारण आपसी कलह बताया जा रहा है। कोतवाली थाना क्षेत्र के दतिया गेट बाहर पठौरिया निवासी नीलेश का पत्नी प्रियंका से आए दिन विवाद होता था।

गृहक्लेश से परेशान होकर चलते प्रियंका अपने मासूम बच्चे हिमांशु (4 वर्ष) के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में थाने के नजदीक मायके में रहती थी। प्रियंका की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके यहां कार्यक्रम था। जिसमे निलेश भी शामिल होने आया था और तभी से वह उन्हीं के घर रुका था। उन्होंने बताया कि आज बल्लमपुर में रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम था। इसमें वह और उसका परिवार शामिल होने गए थे।

घर पर प्रियंका उसका पति निलेश और मासूम बच्चा हिमांशु मौजूद थे। देर रात उन्हें सूचना मिली कि तीनों के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं। इस सूचना पर परिजन वहां पहुंच गए। एक साथ तीन लोगों के कमरे के अंदर फंदे पर शव लटकने की सूचना पर भारी पुलिस बल और आलाधिकारी मौके पर पहुंच गये। तीनों शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच पड़ताल जारी है।

घटनास्थल की स्थिति से सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक प्रियंका की मां का आरोप है कि निलेश आए दिन उसकी लड़की से कलेश करता था। इससे वह परेशान होकर मायके आ गई थी। निलेश ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और क्लेश करने यहां भी आ गया। उसने ही उसकी बेटी और नाती को फांसी के फंदे पर लटका कर खुद भी फांसी लगा ली। एक साथ तीन मौतों से इलाके में सनसनी फैली हुई है।

शेयर करें