मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत

up bureau

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के चकिया गांव मे 18 वर्षीय भाई ने अपनी छोटी बहन को घर की मामूली कहासुनी के चलते कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

UP : मामूली झगडे में बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, युवती की मौत
शेयर करें

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के चकिया गांव मे 18 वर्षीय भाई ने अपनी छोटी बहन को घर की मामूली कहासुनी के चलते कुल्हाड़ी से काट मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया।

चकिया गांव निवासी महातिम मल्लाह अपने परिवार के साथ वहाँ निवास करते है जिसमे बेटा संतोष(18) और बेटी यशोदा(17) भी शामिल थे। संतोष पढाई में कमजोर था जिसके चलते वह कक्षा 9 मे फेल हो गया था जिसके बाद से वो घर के काम मे हाथ बताता था। मंगलवार को संतोष का अपनी बहन से किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गयी जिसके बाद उसने अपनी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। बहन को मृत देख आरोपी भाई मौके से फरार हो निकला जिसके बाद सूचना पर आयी पुलिस टीम ने मृतिका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, हत्या के कारण जानने की कोशिश की जा रही है साथ ही उन्होंने बताया की अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

शेयर करें