मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बहराइच में तेंदुए के आतंक से मचा हाहाकार, चार लोगों पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण

up bureau

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में सुबह-सुबह तेंदुए के लगातार हमले से हाहाकार मच गया

बहराइच में तेंदुए के आतंक से मचा हाहाकार, चार लोगों पर किया हमला, दहशत में ग्रामीण
शेयर करें

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग के निशान गाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव में सुबह-सुबह तेंदुए के लगातार हमले से हाहाकार मच गया जिसमें चार लोग घायल हो गए जिसमें तीन लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर रेफर किया गया है वही लगातार बढ़ते तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में है।

पूरा मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के भट्ठा बरगदहा गांव का है जहां पर सुबह सोच के लिए खेत की तरफ जा रहे रमाकांत पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए इसके पश्चात तेंदुआ बगल के घर के अंदर मौजूद संदीप के ऊपर भी हमला कर दिया जिसमें संदीप भी घायल हो गया मैं इसके पश्चात शत्रुघ्न के घर के अंदर घुस गया और और घर से निकलते समय पुलिया के पास शंकर दयाल पर हमला कर दिया
मौके पर पहुंचे वनकर्मियों के द्वारा घायल लोगों को इलाज से लिए सीएचसी रेफर कर दिया गया है।

शेयर करें