मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, एक दिन बाद ही जाने वाला था घर

HO BUREAU

यूपी के मुरादाबाद जिले में BBA के पासआउट छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र वॉइस हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक अक्षत जैन आगरा का रहने वाला था।

student
student
शेयर करें

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद जिले में BBA के पासआउट छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्र वॉइस हॉस्टल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतक अक्षत जैन आगरा का रहने वाला था।

छात्र तीसरे वर्ष में पास होकर घर जाने की तैयारी में था। लेकिन घर जाने से एक दिन पहले ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अक्षत जैन तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय का छात्र था। घटना पाकबड़ा थाना इलाके की है।

शेयर करें