मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मैनपुरी में बच्ची का अपहरण, परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

HO BUREAU

यूपी के मैनपुरी जिले के करहल कस्बे के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 वर्ष की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। 24 घंटे बाद भी बच्ची का पता न चलने से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

family members
family members
शेयर करें

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले के करहल कस्बे के कुर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत 9 वर्ष की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। 24 घंटे बाद भी बच्ची का पता न चलने से परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

कुर्रा थाना क्षेत्र के मुब्बतपुर गांव निवासी अजमेर पुत्र लटूरी सिंह ने कुर्रा पुलिस को बताया कि गांव का ही उदयवीर पुत्र राजेश कन्या खिलाने के बहाने ले गया। जिसके बाद मेरी पुत्री सपना घर नहीं लौटी है। काफी खोजबीन के बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह, कुर्रा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गहनता के साथ बच्ची को खोजने में लगे हैं।

शेयर करें