UP MLC Election 2023: उत्तर प्रदेश की 5 विधान परिषद सीट पर चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सियासी सर्मियां तेज हो गई हैं. इन सीटों में गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड और बरेली- मुरादाबाद खंड स्नातक का समेत 3 खण्ड स्नातक व 2 खण्ड शिक्षक क्षेत्र से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी को पूरा हो रहा है. इसको लेकर 30 जनवरी को वोटिंग होनी है. वहीं 2 फरवरी को काउंटिंग होगी.
पढ़ें :- करवाचौथ व्रत का क्या है महत्व और कैसे करें विधि-विधान से पूजा? जानिए
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक भारत निर्वाचन आयोग ने विधान परिषद की पांच सीटों के लिये कार्यक्रम घोषित कर दिया है. इन सीटों में स्नातक और इन सीटों में स्नातक, जिनके निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 12 फरवरी 2023 को समाप्त हो रहा है. निर्वाचन की अधिसूचना पांच जनवरी को जारी होगी और इसके बाद नामांकन शुरू हो जाएगा. वहीं नामांकन 12 जनवरी तक दाखिल किया जाएगा जबकि 16 जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकते हैं.
इनका खत्म हो रहा है कार्यकाल
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार मतदान 30 जनवरी को होगा और मतगणना दो फरवरी को होगी. वहीं बयान के मुताबिक जिन सदस्यों का नामांकन 12 फरवरी को समाप्त हो रहा हैं, उनमें गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के देवेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर खंड स्नातक क्षेत्र के अरूण पाठक, बरेली मुरादाबाद खंड स्नातक क्षेत्र के जयपाल सिंह व्यस्त, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक क्षेत्र के सुरेश कुमार त्रिपाठी और कानपुर खंड शिक्षक क्षेत्र के राजबहादुर सिंह चंदेल शामिल हैं.
39 जिलों में आचार संहिता लागू
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
विधान परिषद की शिक्षक एवं स्नातक खंड की पांच सीटों के चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के 39 जिलों में आचार संहिता लागू की गई है. प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, मऊ, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमेठी और अंबेडकर नगर में 4 फरवरी तक आचार संहिता लागू रहेगी.