गाजीपुर। पूर्व विधायक व माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और मुहम्मदाबाद नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी मुहम्मद जफर खां चंदा व उसके जिलाबदर पुत्र फरहान खां की तलाश में पुलिस ने उसके आवास पर दबिश दी। दोनों घर पर नहीं मिले।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
जफर खां चंदा के खिलाफ बाराबंकी में फर्जी एंबुलेंस केस में मामला दर्ज है। सीओ हितेंद्र कृष्ण समेत मुहम्मदाबाद सर्किल की भारी पुलिस ने जफर खां चंदा के आवास पर छापेमारी की। जफर के पुत्र फरहान खां के आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसे जिलाबदर किया गया है।
जिला बदर है जफर का पुत्र फरहान खां
इस दौरान पुलिस ने पूरे मकान व कमरों की तलाशी ली। इस कार्रवाई में सीओ हितेंद्र कृष्ण, प्रभारी निरीक्षक घनानंद त्रिपाठी, करीमुद्दीनपुर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव, भांवरकोल प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्रनाथ राय, निरीक्षक रामबहादुर चौधरी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजीव त्रिपाठी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि माफिया मुख्तार का सहयोगी जफर खां चंदा व उसके जिलाबदर पुत्र फरहान की तलाश में दबिश दी गयी थी। दोनों आवास पर नहीं मिले।