Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Uttar Pradesh Republic Day 2022 : गणतंत्र दिवस में यूपी की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

Uttar Pradesh Republic Day 2022 : गणतंत्र दिवस में यूपी की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लखनऊ, 04 फरवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गयी झांकी में उत्तर प्रदेश की झांकी को इस साल फिर प्रथम पुरस्कार के लिए चुना गया है। यह झांकी गत 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर निकली थी। चयन समिति के सदस्यों ने गीत और उसकी प्रस्तुति की खुले मन से सराहना की।

पढ़ें :- गाजियाबाद त्रासदी: कोरियाई 'लव गेम' की लत ने तीन बहनों की जान ली

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर को सभी ने सराहा

उत्तर प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से तैयार कराई गई इस झांकी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और ‘एक जिला एक उत्पाद परियोजना’ की उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इस मनोरम झांकी का निर्माण विविड इंडिया ने किया है। गीत-संगीत इस झांकी का मजबूत पक्ष रहा।

प्रसिद्ध कवि-गीतकार वीरेन्द्र वत्स की लेखनी से निकले गीत ‘काशी का गौरव लौटा जब खुला भव्य गलियारा, विश्वनाथ से मिलकर पुलकित है गंगा की धारा’ को बॉलीवुड संगीतकार राजेश सोनी ने संगीत से सजाया है। आवाज मनीष शर्मा की है।

पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
Advertisement