महराजगंज। यूपी के महराजगंज जिले के नौतनवां तहसील प्रशासन एवं SSB की संयुक्त टीम ने शनिवार देर शाम कस्बे के बहादुर शाह नगर वार्ड 16 के बगल के भूंडी डीहवा गांव में अलग-अलग तीन गोदामों में छापेमारी की।
पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
16 घंटे तक चली छापेमारी में यूरिया खाद का जखीरा पकड़ा गया। इस छापेमारी में 350 बोरी से ज्यादा यूरिया खाद बरामद हुई है। इस बड़ी कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया। तहसील प्रशासन ने खाद को जप्त कर कार्रवाई के लिए कृषि विभाग को सौंप दिया है ।