मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः खुद को यहूदी विरोधी बताने पर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़कीं कमला हैरिस, बहस के मंच पर मिलने की दीं चुनौती 

HO BUREAU

अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। खुद को यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाने पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर भड़क गई हैं। प्रचार के दौरान ट्रंप ने यहां तक कह दिया था कि कमला हैरिस इजराइल को पसंद नहीं करतीं।

kamala harris
kamala harris
शेयर करें

नई दिल्ली। अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। खुद को यहूदी विरोधी होने का आरोप लगाने पर डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार कमला हैरिस पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर भड़क गई हैं। प्रचार के दौरान ट्रंप ने यहां तक कह दिया था कि कमला हैरिस इजराइल को पसंद नहीं करतीं।

मालूम हो कि भारतीय मूल की कमला हैरिस ने खुद एक यहूदी से शादी की है और ट्रंप उन्हें यहूदी विरोधी बता रहे हैं। कमला हैरिस ने अपने फॉर्म पर हस्ताक्षर कर अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की आधिकारिक रूप से घोषणा की और विश्वास व्यक्त किया कि वह पांच नवंबर को होने वाले चुनाव में जीत हासिल करेंगी।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने दक्षिणी फ्लोरिडा में हुए धार्मिक सम्मेलन में कमला हैरिस पर कई आरोप लगाए थे। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कैलिफोर्निया में डोनाल्ड ट्रंप पर तीखे व्यक्तिगत हमले के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। गुरुवार को चुनाव अभियान को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है डोनाल्ड ट्रंप बहस के मंच पर मुझसे मिलने के बारे में फिर से सोचेंगे।

डोनाल्ड ट्रंप  के इस बयान के बाद अमेरिका में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कई लोग डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान पर आपत्ति जता रहे हैं। वहीं, अब कमला हैरिस भी चुनावी जंग में उतर आई हैं। गुरुवार को चुनाव अभियान को संबोधित करते हुए कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती दी।

शेयर करें