सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में बुधवार को सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। अमरिया रोड पर दो बाइक सवार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।
पढ़ें :- उत्तराखंड में एक पर्ची- एक शुल्क का नियम लागू, सरकारी अस्पतालों में इलाज हुआ सस्ता, मिलेगी राहत
घायलों को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया जबकि एक को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बाइक सवार अमरिया रोड से अपने घर पंडरी की ओर आ रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बाइक सवार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। जहां दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों बाइक सवारों को आसपास के लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में भर्ती कराया गया। जहां एक बाइक सवार अजीम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों बाइक सवार ग्राम पंढरी के हैं। जिसमें हासिम को गंभीर चोटें आईं हैं। अजीम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।