लखनऊ। योगी सरकार ने बुधवार को 1988 बैच के IPS विजय कुमार को यूपी का नया कार्यवाहक DGP बनाया है। वर्तमान में विजय कुमार सीबीसीआईडी के महानिदेशक और डीजी विजिलेंस भी हैं। वह जनवरी 2024 में रिटायर होंगे। जिसके बाद डीजीपी के स्थायी नाम पर विचार होगा।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
कार्यवाहक डीजीपी आरके विश्वकर्मा का 31 मई को कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके पहले पिछले साल 2022 में योगी सरकार ने डीजीपी मुकुल गोयल को हटाया था। इसके बाद दो कार्यवाहक डीजीपी बनाए गए।
मुकुल गोयल को हटाने के बाद योगी सरकार ने आईपीएस डीएस चौहान को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था। डीएस चौहान के रिटायर होने के बाद आरके विश्वकर्मा को डीजीपी की कमान मिली थी।