Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 15 फीट लंबे अजगर को देख अटकी ग्रामीणों की सांसें, वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद पकड़ा

15 फीट लंबे अजगर को देख अटकी ग्रामीणों की सांसें, वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद पकड़ा

By Rakesh 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर तिबड़ा रजवाहे के पास शीशम के पेड़ पर 15 फीट लंबा अजगर देखकर हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

मोदीनगर नगर के तिबड़ा मार्ग पर गांव गढ़ी गदाना स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में 15 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों की सांसें अटक गईं। अजगर शिकार की तलाश में पेड़ पर चढ़ गया। कुछ ही देर में सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने एक निजी संस्था के सहयोग से दो घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। निर्माणाधीन कॉलोनी के पास से गुजर रहे ग्रामीणों को एक विशालकाय अजगर दिखा।

अजगर देखते ही हडकंप मच गया। विशालकाय अजगर एक बंदर के बच्चे का पीछा करते हुए वहां खड़े शीशम पेड़ पर चढ़ गया। अजगर को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

पढ़ें :- योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट
Advertisement