Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. वायरल वीडियो: ऑटो चालक ने कॉलेज गर्ल से की छेड़छाड़, ठाणे में वाहन के साथ 500 मीटर तक घसीटा

वायरल वीडियो: ऑटो चालक ने कॉलेज गर्ल से की छेड़छाड़, ठाणे में वाहन के साथ 500 मीटर तक घसीटा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Watch Viral video: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शुक्रवार को एक ऑटोरिक्शा चालक ने कॉलेज की 21 वर्षीय छात्रा के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ की और गाली गलूज भी की। जबरन ऑटो में बैठाने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया तो चलते ऑटो में 500 मीटर तक घसीटता ले गया। पुलिस के मुताबिक, वह कॉलेज जा रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े ऑटो ड्राइवर ने उस पर गंदे कमेंट्स किए, जब लड़की ऑटो वाले को विरोध किया तो उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। वरिष्ठ निरीक्षक जयराज राणावारे के अनुसार ऑटो चालक ने उसके बारे में कुछ टिप्पणी की। लड़की ने उससे पूछताछ की तो उसने उसका हाथ पकड़कर खींच लिया।

पढ़ें :- कानपुर किडनी कांड: आयुष की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, गरीबों को बनाते थे निशाना!

शहर में शुक्रवार सुबह करीब 6.45 बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से वायरल हो गया है.

पढ़ें :- फाइलों की राजनीति: ED की रेड, ममता की एंट्री और सत्ता का खुला टकराव

जैसा की वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ऑटो ड्राइवर लड़की का हाथ पकड़ कर खींचता नजर आ रहा है। जब लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है तो ड्राइवर अपना ऑटो चला देता है। CCTV रिकॉर्डिंग के मुताबिक, लड़की को ऑटो के साथ करीब 500 मीटर तक घसीटा गया। इसके बाद वह गिर पड़ी और आरोपी मौके से फरार हो गया।

वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि इस मामले में ऑटो चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऑटो ड्राइवर अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Advertisement