नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कांग्रेस दिल्ली में अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी के बचेखुचे जनाधार केजरीवाल को भेंट कर उनसे गठबंधन करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने दिल्ली के भाजपा सांसदों को लेकर एक अभियान की घोषणा की है।
पढ़ें :- आंबेडकर...आंबेडकर..आंबेडकर..और भड़क गई कांग्रेस ! अमित शाह पर बरस रहे सियासी शोले
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता यह देखकर स्तब्ध है कि अरविंद केजरीवाल जिस अरविंदर सिंह लवली को भ्रष्ट मंत्री कहते थे, आज वही लवली खुद अरविंद केजरीवाल से गठबंधन को उत्सुक है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के सांसदों एवं केन्द्र सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच है और वर्तमान में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रमों के माध्यमों से दिल्ली की जनता के बीच है। श्री सचदेवा ने कहा कि बेहतर होता कि भाजपा सांसदों के कार्यों की समीक्षा के लिए अभियान चलाने के बजाए सरदार अरविंदर सिंह लवली अपनी पार्टी से जुड़े 1984 दंगों के दोषी नेताओं के विरुद्ध अभियान चलाते।