Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. माफिया ब्रदर्स की मौत के बाद अब तक क्या हुए है खुलासे?

माफिया ब्रदर्स की मौत के बाद अब तक क्या हुए है खुलासे?

By Avnish 

Updated Date

शनिवार की वो रात जब ना सिर्फ प्रय़ागराज बल्कि पूरा यूपी दहल उठा था गोलियों की आवाज एक बार फिर से सुनने को मिली थी जिसके बाद से हर कोई डर के माहौल में सहमा पड़ा हुआ है एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे है आज हम आपको बताएंगे वो कौन से खुलासे है जो दोनों डॉन ब्रदर्स के मौत के बाद से हो रहा है.

पढ़ें :- लखनऊ में बड़ी वारदात, ICICI बैंक के बाहर पति ने पत्नी को गोली मारकर की हत्या

 

हत्यारों का बड़ा खुलासा

सबसे बड़ा खुलासा तो यहीं हुआ है कि जो अतीक और अशरफ को मारने आए थे उन्होंने पहले से प्लेन बनाया हुआ था उस समय से जब से अतीक को साबरमती जेल से प्रय़ागराज जेल लाया जा रहा था और उसके बाद से ही प्लानिंग कर ली थी कि कैसे दोनों भाईयों के हत्या को अंजाम देना है इसी सिंलसिले में दोनों ने उस जगह की रैकी भी की थी और उनका मकसद साफ था कि इन दोनों भाईयों को मारकर हमे अपना राज कायम करना है और एक बड़ा नाम अपराध की दुनिया में बनाना है. इसी के साथ यह भी जानकारी सामने आई है कि तीनों हत्यारों का संपर्क सीधे सुंदर भाटिया से था जो कि पहले से ही जेल में बंद था बता दें कि सनी नाम के शुटर ने जेल में बंद सुंदर भाटी से मुलाकात की थी उसके बाद इसी साजिश रची और अतीक और अशरफ को मौत के घाट भी उतार दिया.

 

पढ़ें :- बांदा में बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तैयारी, कंट्रोल रूम 24 घंटे एक्टिव

अशरफ की चिट्ठी

एक और बड़ा खुलासा होने जाएगा जो कि अशरफ की चिट्ठी से होगा बता दें कि सूत्रों के हवाले खबर निकलकर सामने आ रही है कि जब अशरफ बरेली जेल में बंद था उसी वक्त अशरफ ने एक चिट्ठी लिखी थी और इसी चिट्ठी में उसकी तरफ से उस अधिकारी का नामं लिखा गया था जिसने अशरफ को मारने के लिए कहा था कि एक से दो हफ्ते में जेल से निकालकर मार दिया जाएगा इसके साथ ही अशरफ की तरफ से यह भी कहा गया था कि यह चिट्ठी जब मैं मर जाऊं उसके बाद इसको चीफ जस्टिस तक पहुंचा दी जाए और सीएम को भी दे दी जाए.

Advertisement