Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Lohri 2023: कब है लोहड़ी? 13 या 14 जनवरी को? यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानिए सही तिथि-विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Lohri 2023: कब है लोहड़ी? 13 या 14 जनवरी को? यहां दूर करें कंफ्यूजन, जानिए सही तिथि-विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लोहड़ी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। खासकर पंजाबी और सिख समुदाय के लोगों के लिए लोहड़ी का त्योहार विशेष महत्व रखता है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

यह पर्व फसल की कटाई और नई फसल की बुवाई से भी जुड़ा होता है। इसलिए किसानों के लिए लोहड़ी का दिन काफी महत्वपूर्ण होता है। पंजाब में किसानों के लिए लोहड़ी को नए वित्तीय वर्ष के रूप में देखा जाता है।

लोहड़ी का पर्व मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। सभी को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस साल लोहड़ी की डेट को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। कुछ लोग लोहड़ी के लिए 14 जनवरी तो वहीं कुछ 15 जनवरी की तारीख बता रहे हैं। यहां जानिए कब मनाई जाएगी लोहड़ी और क्या है लोहड़ी की सही डेट।

इस साल लोहड़ी का त्योहार शनिवार 14 जनवरी 2023 को है। वहीं 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। चूंकि लोहड़ी मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व होती है। इस कारण लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जाएगी।

वहीं लोहड़ी की पूजा के लिए 14 जनवरी 2023 रात 08:57 का समय शुभ है। मान्यता है कि लोहड़ी के बाद से रात छोटी और दिन बड़ा हो जाता है। यानी ठंड धीरे-धीरे कम होने लगती है।

पढ़ें :- क्यों सुल्ताना का सपना हर किसी को पढ़ना चाहिए- भले ही आप साहित्य से दूर हों-
Advertisement