Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेम विवाह के बाद गांव पहुंचा प्रेमी जोड़ा तो मचा बवाल, दोनों पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर

प्रेम विवाह के बाद गांव पहुंचा प्रेमी जोड़ा तो मचा बवाल, दोनों पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर

By up bureau 

Updated Date

प्रेम विवाह के बाद गांव पहुंचा प्रेमी जोड़ा तो मचा बवाल, दोनों पक्षों में जमकर चले ईंट-पत्थर

बरेली। यूपी के बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। उनमें जमकर ईंट पत्थर चले और फायरिंग हो गई। बवाल में दर्जन भर लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इज्जतनगर पुलिस समेत कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मोके पर पहुंच गये। वही घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में दहशत और तनाव को देखते हुये पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। एसएसपी समेत अधिकारियों ने घटना का जायजा लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

दरअसल इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोड़ा में डेढ़ माह पहले मुस्लिम समुदाय के शेख जाति की एक लड़की को मंसूरी समाज का लड़का अपने साथ ले गया था। इस मामले में इज्जतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था। क्योंकि लड़का-लड़की दोनों बालिग थे। लड़की ने बयान लड़के के पक्ष में दिया था। इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया था। डेढ़ महीने से यह दोनों किसी अन्य जगहों पर रह रहे थे।

सोमवार रात यह दोनों अपने घर पहुंचे। जैसे ही लड़की पक्ष को इस बात की जानकारी हुई उन्होंने लड़के के घर पर चढ़ाई कर दी। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। ईंट-पत्थर, लाठी डंडे चले, हवाई फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वही इस घटना में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

एसपी सिटी मानुष ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर फौरन पुलिस मौके पर पहुंची थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में पुलिस तैनात कर दी गई है। मुकदमा लिखा जा रहा है। प्रेम प्रसंग का मामला है। डेढ़ महीने पहले मुकदमा दर्ज किया गया था।

पढ़ें :- चावल से बन रही थी हल्दी! कानपुर में मिलावट फैक्ट्री का भंडाफोड़
Advertisement