Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद में करोड़ों की चरस के साथ महिला गिरफ्तार

गाजियाबाद में करोड़ों की चरस के साथ महिला गिरफ्तार

By Rakesh 

Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी पुलिस ने सितारा नाम की महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसके कब्जे से लगभग 9 किलोग्राम चरस, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 3.30 करोड़ है, बरामद की गई है।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

गिरफ्तार सितारा पर दिल्ली के सदर बाजार थाने में पहले से ही मुकदमा दर्ज है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि वह चरस लाकर बेचती थी। डीसीपी रूलर विवेक यादव ने बताया कि लोनी के नजदीक अहमदनगर चौकी के पास बिजली घर के बराबर में खाली प्लॉट है। जहां पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस ने सितारा को गिरफ्तार कर यह अवैध मादक पदार्थ बरामद किया।

Advertisement