Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. छत्तीसगढ़
  3. सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल, सर्च अभियान जारी

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में महिला नक्सली घायल, सर्च अभियान जारी

By Rajni 

Updated Date

कांकेरछत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शुक्रवार रात सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक महिला नक्सली घायल हो गई।

पढ़ें :- हरियाणाः बस अड्डे पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश के पैर में लगी गोली

बड़गांव थाना क्षेत्र के मेंढरा के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में एक वर्दी धारी महिला नक्सली को गोली लगी है।

घायल महिला नक्सली को मेडिकल टीम, बीएसएफ एवं पुलिस टीम की जबरदस्त सुरक्षा में बड़गांव थाना लाया गया है। मेंढरा के जंगलों में बीएसएफ एवं पुलिस के जवान सर्च अभियान चला रहे हैं। घायल महिला माओवादी की पहचान RKB डिवीजन की सदस्य फगनी के रूप में हुई है।

Advertisement