Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. खुशखबरीः उत्तराखंड में जल्द होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, जानें क्या होगी प्रक्रिया     

खुशखबरीः उत्तराखंड में जल्द होगी महिला होमगार्ड की भर्ती, जानें क्या होगी प्रक्रिया     

By Rajni 

Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड राज्य में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती  प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने पर असमंजस था। लेकिन शासन स्तर पर निर्णय लिया गया कि भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। इन महिलाओं की भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर की जाएगी।

पढ़ें :- उत्तराखंडः राष्ट्रपति मुर्मू 23 अप्रैल को दीक्षांत समारोह में बांटेंगीं उपाधि

प्रदेश में इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों और पुलिस कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। इसमें पुरुष और महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में रैतिक परेड में महिला होमगार्डों की भर्ती की घोषणा की थी।

उधम सिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून होमगार्ड के पदों पर भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं। जिसमें 215 होमगार्ड महिला तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में सेवा दे रही हैं।

Advertisement