दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बिजली तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पढ़ें :- छत्तीसगढ़ः हनी ट्रैपिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 41 लाख उगाही
हादसा दुर्ग जिले के अंडा थानाक्षेत्र के अण्डा गांव में हुआ। मृतक का नाम दीपक पाटिल पिता रमेश पाटिल उम्र 22 वर्ष ग्राम भुइयाभाटा जिला बेमेतरा है। दीपक पाटिल पुलगांव चौक से अंडा तक हो रहे सड़क निर्माण में SKC कंपनी में बतौर कर्मचारी था। घटना सोमवार सुबह 5 बजे की है। अंडा पुलिस शव का पंचनामा कर जांच में जुटी है।