Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सख्तीः मशहूर बिल्डर व सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने की कार्रवाई  

सख्तीः मशहूर बिल्डर व सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने की कार्रवाई  

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मशहूर बिल्डर आरके अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।ईडी की कार्रवाई से अन्य बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मशहूर बिल्डर आरके अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।ईडी की कार्रवाई से अन्य बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा पर कार्रवाई की है। ईडी अरोड़ा से तीन दिन से पूछताछ कर रही थी। ईडी ने अरोड़ा को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। अप्रैल में ईडी ने सुपरटेक और उसके निदेशकों की 40 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।

सुपरटेक समूह के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हैं। इसी आधार पर ईडी ने सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों व प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। एफआईआर में अरोड़ा और सुपरटेक पर फ्लैट बुक कराने वालों से अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं।

ईडी के मुताबिक, सुपरटेक और समूह की कंपनियों ने फ्लैट खरीदारों की राशि के आधार पर बैंक से कर्ज लिए और राशि का गबन कर लिया। दूसरी कंपनियों के नाम से जमीन खरीदी गई और उसके आधार पर भी बैंकों से कर्ज ले लिया। कर्ज नहीं चुकाने से करीब 1,500 करोड़ के कर्ज गैर निष्पादित संपत्तियां बन गईं।

पढ़ें :- पंजाबः विजिलेंस ने राजस्व विभाग के तकनीकी सहायक को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com