मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

Rakesh

पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग्स की खेप पाकिस्तान सीमा पार से आई थी। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक तस्कर को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के अजनाला का रहने वाला हरमीत सिंह तस्करों के संपर्क में था।

arrest
शेयर करें

अमृतसर। पुलिस ने एक ड्रग तस्कर को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। ड्रग्स की खेप पाकिस्तान सीमा पार से आई थी। संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक तस्कर को आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर के इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के अजनाला का रहने वाला हरमीत सिंह तस्करों के संपर्क में था।

वह भारत-पाकिस्तान सीमा पर हेरोइन तस्करी में सक्रिय था। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि हरमीत सिंह ने पाकिस्तान के तस्करों से हेरोइन की बड़ी खेप मंगवाई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि हरमीत सिंह अपनी कार में अजनाला-रामदास रोड पर गांव दयालभट्टी में नशीली दवाओं की आपूर्ति करने वाला है। इस पर गुरदासपुर के साथ बीएसएफ और सीए की टीम ने संयुक्त रूप से अजनाला-रामदास रोड पर नाकाबंदी के दौरान हरमीत सिंह को गिरफ्तार कर आधा किलो हेरोइन बरामद की। जबकि उसके दो साथी भाग निकले।

टैग: arrest
शेयर करें