आज उनकी स्मृति में बने स्मारक पर पुष्पांजलि कार्यक्रम और सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। यहां राजेश पायलट को याद करने के लिए उनके बेटे एआईसीसी महासचिव सचिन पायलट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।

सचिन पायलट ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए पोस्ट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने पोस्ट किया, ‘आज मेरे पूज्य पिता स्व. श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें हृदय से श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। राष्ट्रसेवा एवं जनकल्याण उनका सर्वप्रथम लक्ष्य रहा, अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए आजीवन लोगों के प्रति समर्पित रहे। उनके विचार, आदर्श एवं मूल्य मेरी ताकत हैं, जिनकी छांव में चलने की हमेशा कोशिश करता रहूंगा।’

अशोक गहलोत ने भी राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने भी राजेश पायलट के लिए सोशल मीडिया पोस्ट किया है, उन्होंने लिखा, ‘पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री राजेश पायलट को पुण्यतिथि पर सविनय नमन। राजस्थान और देश की सेवा में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।’