मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
राजस्थान

INDIA और NDA की तर्ज पर नया एलायंस बनाएगी BAP, राष्ट्रीय अध्यक्ष रोत ने किया बड़ा ऐलान

भारत आदिवासी पार्टी राजस्थान की तीसरी सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी बन गई है, ऐसे में अब बीएपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नया एलायंस बनाने का ऐलान कर दिया है।

शेयर करें

जयपुर

भारत आदिवासी पार्टी अब NDA और INDIA की तर्ज पर अपना नया गठबंधन बनाएगी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल रोत ने जयपुर में इसका ऐलान करते हुए सबको चौंका दिया है, इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए षड़यंत्र रचने के आरोप भी लगाए हैं, जिसके बाद राजस्थान में सियासी बवाल होना तय माना जा रहा है, क्योंकि राजकुमार रोत ने कुछ दिन पहले ही इंडिया गठबंधन का साथ देने की बात कही थी।

कांग्रेस पर षडयंत्र रचने का आरोप

मोहनलाल रोत ने मीडिया को संबोधित करते हुए जयपुर में कहा, ‘कांग्रेस ने हमारे खिलाफ षड्यंत्र किया है, हमें बांसवाड़ा-डूंगरपुर तक रोकने की कोशिश की गई है, उदयपुर-चित्तौड़गढ़ में कार्यकर्ताओं को निराश किया गया है।

इसीलिए हमने फैसला किया है कि हम इंडिया और एनडीए की तर्ज पर नया एलायंस बनाएंगे, ‘ मोहनलाल का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत का भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात का सिलसिला नए सियासी संकेत दे रहा है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर इंडिया गठबंधन में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया था, उन्होंने कहा था कि वे स्वतंत्र रहेंगे मगर इंडिया के साथ मिलकर सत्ता का विरोध करते रहेंगे।

स्वदेशी राजनीतिक गठबंधन’ होगा नाम

भारत आदिवासी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है, इसमें पोस्ट में लिखा है कि, ‘भारत आदिवासी पार्टी की स्थापित नीति “राष्ट्रव्यापी स्वतंत्र आदिवासी राजनीतिक राह” बनाने की है, देश भर में आदिवासियों द्वारा रजिस्ट्रेशन किए जा चुके राजनीतिक संगठनों का NDA or INDIA की तर्ज पर Indigenous Political Alliance बनाने की साफ सुथरी योजना बनाई गई है।’

 

 

शेयर करें