मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
राजस्थान

राजस्थान के 104 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, ईमेल में लिखा, ‘युवक आएगा और गोलीबारी करेगा’

SSG Pareek PG College Bomb Threat: कॉलेज प्रशासन को ईमेल के माध्यम से मिली बम से उड़ाने की धमकी, इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई और पूरे कॉलेज को खाली कराकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

शेयर करें

Rajasthan News : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके में स्थित एसएसजी गोविंद स्वरूप पारीक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही आला अधिकारी, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे कॉलेज को खाली कराकर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

ऐसा ही ईमेल प्रदेशभर के कुल 104 कॉलेजों को मिला है, जिसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है, आनन फानन में टीम वहां पहुंचकर सर्च अभियान चला रही है। ईमेल में लिखा है, ‘बैग में बम रखा हुआ है, एक युवक आएगा और गोलीबारी करेगा,’ मेल भेजने वाले ने KNR ग्रुप का जिक्र भी किया है, साइबर सेल और आईटी टीम आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुटी हैं।

पहले इन प्रमुख स्कूल को आया था धमकी भरा मेल

महेश्वरी स्कूल एमपीएस तिलक नगर
विद्या आश्रम स्कूल, OTS चौराहा
सेंट टेरेसा स्कूल, निवारू रोड
महर्षि पीजी कॉलेज, टोंक रोड, सांगानेर
MGPS, विद्याधर नगर
मालवीय कॉन्वेंट स्कूल, मालवीय नगर
वॉरेन एकेडमी, महेश नगर
संस्कार स्कूल, वैशाली नगर
जयपुरिया स्कूल, बजाज नगर
माहेश्वरी पब्लिक स्कूल, प्रताप नगर
द पैलेस स्कूल, मानक चौक
संस्कार स्कूल, वैशाली नगर, हनुमान नगर
जयश्री पेरीवाल स्कूल, चित्रकूट
सेंट एंसलम स्कूल, चौमूं, जयपुर

शेयर करें