1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था…”, राजस्थान में बोले अमित शाह

“वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम् को भुला दिया था…”, राजस्थान में बोले अमित शाह

Amit Shah in Rajasthan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया।

By HO BUREAU 

Updated Date

Amit Shah in Rajasthan : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वंदे मातरम को लेकर अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम् को भुला दिया था। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना के इन शब्दों को बोलते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानी फांसी पर चढ़ गए, गोलियां खाईं और सालों तक जेल में रहे।

पढ़ें :- 'PM मोदी ने विपक्ष के नेताओं को नहीं कहा 'दिमागी नक्सली...', किरेन रिजिजू का बयान

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था, तब कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने बीच में ही गीत रुकवा दिया। हम सब टीवी पर देख रहे थे। 80 साल बाद यह अमर गान फिर से सम्मान पा रहा था, लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आया। आपके द्वारा किया गया यह पाप देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।”

यह भी पढ़ें : अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने किया नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज 15 जिलों में 5659 करोड़ के 944 कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। जब प्रधानमंत्री मोदी ने हर घर नल और हर घर जल योजना शुरू की, तब राजस्थान के सिर्फ 11 लाख घरों में पानी पहुंचा था। 70 सालों में कांग्रेस ने 11 लाख घरों तक पानी पहुंचाया था लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने केवल 8 सालों में 64 लाख घरों तक पानी पहुंचाने का काम किया है।  70 साल में कांग्रेस ने जो काम किया, उससे 6 गुना ज्यादा काम प्रधानमंत्री मोदी ने 8 सालों में किया है।”

न सत्ता में रहते सिद्धांत छोड़ा, न विपक्ष में रहते सिद्धांत छोड़ा : अमित शाह

अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर कहा कि आज चित्तौड़गढ़ की इस पवित्र भूमि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व के अनुरूप भव्य प्रतिमा और स्मारक बनाने का काम किया है। 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा ‘अटल जी’ के विचारों को दर्शाती है। उन्होंने इस काम से जुड़े हर कार्यकर्ता को साधुवाद दिया।

पढ़ें :- अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने किया नमन

उन्होंने कहा, सैकड़ों वर्षों से राजस्थान की वीर भूमि देशभर के देशभक्तों के लिए वीरता की काशी रही है। इसी भूमि ने मुगलों को यह संदेश दिया कि हमें कोई झुका नहीं सकता।

अमित शाह ने कहा, अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार बने तो कलम से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया। कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री बने तो राष्ट्र की सुरक्षा और सुशासन को आगे बढ़ाया। उन्होंने न सत्ता में रहते सिद्धांत छोड़ा, न विपक्ष में रहते सिद्धांत छोड़ा, इसीलिए उन्हें आजाद शत्रु कहा जाता है, जिसका कोई शत्रु नहीं है। ऐसे महापुरुष के रूप में जाना जाता है।” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

 

पढ़ें :- अटल जी ने देश में राजनीतिक स्थिरता, राष्ट्रीय समन्वय और सुशासन की मजबूत नींव रखी : CM योगी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com