1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. “उत्तरांचल विश्वविद्यालय से डिग्री उत्तीर्ण कर खिल उठे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के चेहरे”

“उत्तरांचल विश्वविद्यालय से डिग्री उत्तीर्ण कर खिल उठे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के चेहरे”

उत्तरांचल विश्वविद्यालय का 26 जून 2026 को स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में सातवां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 10 देशों के 35 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें से 20 छात्रों ने स्नातक और 15 छात्रों ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शिक्षा प्राप्त की है।

By HO BUREAU 

Updated Date

उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने 26 जून 2026 को स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में अपना सातवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया, जिसमें विभिन्न देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को उनकी डिग्रियां प्रदान की गईं। यह गरिमामय और प्रतिष्ठित शैक्षणिक आयोजन उच्च शिक्षा में वैश्विक सहभागिता की दिशा में संस्थान की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस समारोह की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र जोशी ने की, जिन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, तथा सुशीला देवी सेंटर फॉर प्रोफेशनल स्टडीज एंड रिसर्च की उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा जोशी ने सातवें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की।

कुल 10 देशों के 35 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दी गई डिग्रियां

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता जोशी, कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि, कार्यकारी निदेशक -छात्र कल्याण एवं सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएँ, प्रोफेसर (डॉ.) अभिषेक जोशी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो. (डॉ.) कार्तिकेय, निदेशकगण, विभागाध्यक्ष एवं शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कुल 10 देशों के 35 अंतरराष्ट्रीय छात्रों को स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में डिग्रियां प्रदान की गईं। लाइबेरिया, नेपाल, तंजानिया, मलावी, नाइजीरिया, जिम्बाब्वे, म्यांमार, नामीबिया, दक्षिण सूडान और स्वाजीलैंड के छात्रों ने इस समारोह में भाग लिया, जो विश्वविद्यालय की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को दर्शाता है। इनमें से 20 छात्रों ने स्नातक और 15 छात्रों ने स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की शिक्षा प्राप्त की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नाइजीरिया के अहमद आयुबा दावा बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी के छात्र को शैक्षणिक उत्कृष्टता हेतु स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह का नेतृत्व रजिस्ट्रार डॉ. अनुज कुमार राणा ने किया। जैसे ही गणमान्य अथितियों ने औपचारिक परिधान में सभागार में प्रवेश किया, वैदिक मंत्रों की ध्वनि से वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गरिमा से भर गया। उन्होंने विश्वविद्यालय में अपने अध्ययन के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता और सांस्कृतिक समृद्धि के संतुलन की विशेष रूप से सराहना की। सभा को संबोधित करते हुए माननीय अध्यक्ष श्री जितेंद्र जोशी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा पर प्रकाश डाला। माननीय विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनुराधा जोशी ने अपने संबोधन में उत्तीर्ण हो रहे छात्रों को ज्ञान, सत्यनिष्ठा और वैश्विक नागरिकता के मूल्यों को अपनाने और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। माननीय उपाध्यक्ष उत्तरांचल विश्वविद्यालय सुश्री अंकिता जोशी ने छात्रों को उनकी मेहनत और धैर्य के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया।

विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में 100 से अधिक पाठ्यक्रम कर रहा संचालित: कुलपति प्रो. धर्म बुद्धि

माननीय कुलपति ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया तथा तत्पश्चात स्नातक विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। अपने उद्बोधन में उन्होंने उल्लेख किया कि विश्वविद्यालय वर्तमान में विभिन्न विषयों में 100 से अधिक पाठ्यक्रम संचालित कर रहा है, जो बहुविषयक शिक्षा के प्रति उसकी दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि ऐसी शैक्षणिक संरचना विद्यार्थियों में व्यापक दृष्टिकोण का विकास करती है तथा उन्हें निरंतर परिवर्तित होते वैश्विक परिदृश्य में आवश्यक कौशल एवं अनुकूलन क्षमता प्रदान करती है। समारोह का समापन उत्सवपूर्ण वातावरण में हुआ, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग की अध्यक्ष डॉ. मधु किरोला ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कार्यक्रम राष्ट्रगीत के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

पढ़ें :- यूरिक एसिड बढ़ने के कारण, लक्षण और इलाज: डाइट से कैसे करें कंट्रोल? पूरी जानकारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com