1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद आएगा मानसून, केरल में जोरदार बारिश

उत्तर भारत में एक हफ्ते बाद आएगा मानसून, केरल में जोरदार बारिश

एक हफ्ते बाद उत्तर भारत में मानसून आ जाएगा। मानसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। केरल के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है।

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली। एक हफ्ते बाद उत्तर भारत में मानसून आ जाएगा। मानसून एक हफ्ते की देरी से केरल पहुंच गया है। केरल के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु भी पहुंच जाएगा।

पढ़ें :- एलपीजी गैस की किल्लत से आम जनता, पीजी और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

मौसम विभाग (IMD) के सीनियर साइंटिस्ट आरके जेनामणि ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। अगले हफ्ते तक मानसून उत्तर भारत पहुंच जाएगा। आमतौर पर 1 जून तक मानसून आ जाता है।

IMD ने पहले 4 जून को मानसून के केरल पहुंचने की बात कही थी। लेकिन अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है। जिससे केरल पहुंचने के लिए मानसून का रास्ता साफ हो गया।

उधर, दिल्ली में अगले चार से पांच दिन तक हीटवेव की संभावना नहीं है। हालांकि, अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। मौसम केंद्र सफदरजंग में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है।

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com